बांदा। ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को परीक्षा परिणाम बांटे गए। उत्सव मनाने की रस्म भी हुई। 8वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने जूनियर विद्यार्थियों ने विदाई दी। नए शिक्षा सत्र के लिए सीनियर छात्र-छात्राओं ने जूनियरों को पाठ्य पुस्तकें भेंट की।
बबेरू क्षेत्र के बेनी का पुरवा (काजी टोला) प्राथमिक व प्राथमिक नवीन विद्यालय में प्रधानाध्यापक श्रीधर गुप्ता व शिवप्रताप यादव, लक्ष्मी देवी, हर प्रसाद, रामराज, ऊषा श्रीवास्तव, ने रिपोर्ट कार्ड बांटे। गरमत डेरा मझीवा, टोली पुरवा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अरमार प्रवेश उत्सव के साथ रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक कन्हैयालाल, बद्री विशाल, कल्पना भी मौजूद रहे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय, त्रिवेणी में समिति अध्यक्ष अनीसा व प्रधानाध्यापक डॉ. शिवप्रकाश सिंह, शिक्षक आदित्य प्रकाश द्विवेदी ने प्रवेश उत्सव के साथ कार्ड बांटे। प्राथमिक विद्यालय, मटौंध में प्रधानाध्यापक हरेश कुमारी, समिति अध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने 5वीं के टॉपर रोहित कुशवाहा, चौथी के छात्र रोहित तिवारी, रोहित कुशवाहा, कक्षा-तीन के छात्र प्राशू रैकवार, कक्षा-दो की आरती को पुरस्कृत किया।
नवीन प्राथमिक में प्रधानाध्यापक संध्या रानी ने 5वीं की टॉपर छात्रा अंजना देवी, चौथी की पूजा देवी व कक्षा-तीन की शबीना बानो को सम्मानित किया। कन्या पूर्व माध्यमिक में प्रधानाध्यापक सरोज देवी जड़िया व अध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने उत्सव मनाया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जारी (बड़ोखर खुर्द) में अध्यक्ष रामकिशुन कबीर व प्रधानाध्यापक पैसुनीराम भारतीय ने मेधावी छात्र अखिलेश, राजेश, शुभम, अशोक को पुरस्कृत किया।
साधना निगम, रश्मि अग्रवाल, ज्योति विश्वकर्मा मौजूद रहीं। बेंदाघाट प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक कल्पना सिंह व सहायक अध्यापक विजया सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष मीना देवी, प्रधान हेमलता सिंह, पूर्व प्रधान विवेक सिंह, संकुल प्रभारी चंद्रमौलि पटेल, प्राथमिक विद्यालय, बेंदा प्रथम में प्रधानाध्यापक राजाबाबू, शिक्षक कमलेश पांडेय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, भैरम पुरवा में प्रधानाध्यापक भवानी दीन व शिक्षक अजय सिंह, सर्वेश तिवारी, अंजली दीक्षित ने बांटे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय, भिड़ौरा में प्रधानाध्यापक प्रेमनारायण शर्मा, शिक्षिका प्रेमलता पटेल, प्राथमिक विद्यालय, बगई हार में प्रधानाध्यापक अलख नारायण सिंह पटेल ने रिपोर्ट कार्ड व परिचयपत्र बांटे गए।
प्राथमिक विद्यालय, बंबिया में प्रधानाध्यापक विजय अग्रवाल व प्रधान बुद्धविलाश यादव ने 115 बच्चों को करीब रिपोर्ट कार्ड बांटे व टॉपरों को पुरस्कृत किया। अतर्रा में संत विवेकानंद विद्या मंदिर में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड व पुरस्कार बांटे गए। भीमसेन त्रिवेदी, राममूर्ति पांडेय, प्रबंधक अमित मिश्रा, प्रधानाचार्य राजाबाबू मौजूद रहे।