फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सदर सर्किल में 140 विवेचनाएं लंबित, अपर एसपी ने दी हिदायत

विज्ञापन
लानी थाने में सदर सर्किल का अर्दली रूम करते एएसपी शिवराज। - फोटो : लानी थाने में सदर सर्किल का अर्दली रूम करते एएसपी शिवराज।
विज्ञापन
बांदा। अपर पुलिस अधीक्षक ने पैलानी थाने में सदर सर्किल और कालिंजर थाने का वार्षिक निरीक्षण कर सर्किल का अर्दली रूम किया। दोनों की सर्किल में लंबित विवेचनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। सदर सर्किल में 140 विवेचनाएं लंबित मिलीं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने शनिवार की देर शाम पैलानी थाने में सदर सर्किल में चार थानों तिंदवारी, चिल्ला, पैलानी और जसपुरा का अर्दली रूम किया। जसपुरा में 20, पैलानी में 50, चिल्ला में 30, तिंदवारी में 40 विवेचनाएं लंबित मिलीं। चारों थानों में सात मिसिंग के केस मिले। इनको पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध रजिस्टर, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मेस आदि को चेक किया। उधर, रविवार को कालिंजर थाने का वार्षिक निरीक्षण कर पेशनर्स, चौकीदारों और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर समस्याएं जानीं।
थाना परिसर को देखा। नरैनी सर्किल के नरैनी कोतवाली, गिरवां और कालिंजर थाने का अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित कोतवाली व थानों के इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें