फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बार संघ चुनाव के मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के सबसे बड़े जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, महामंत्री समेत चार पदों के लिए सोमवार को मतदान और मतगणना होगी। एल्डर्स कमेटी ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सामान्य उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रकाशन आदि पदों पर पहले ही पदाधिकारी निर्विरोध हो गए हैं। चुनाव के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


1376 सदस्यों वाले बार संघ के चुनाव में सोमवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके लिए 12 बूथ बनाए गए हैं। दो टेबल पर वोटर पर्ची दी जाएगी। मतगणना के लिए दो टेबल लगेंगी। वोटों की गिनती के लिए 24 कर्मचारी लगाए गए हैं। परिणाम देर रात घोषित किए जाएंगे। हालांकि प्रमाण पत्र मंगलवार को दिए जाएंगे।
उधर, चुनाव के अंतिम दिन अध्यक्ष व महामंत्री बनने के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। मतदाताओं को रिझाने के लिए घर-घर कुंडी के साथ मोबाइल पर मैसेज भेजकर वोट मांग रहे है। बार संघ में ब्राम्हण व ठाकुर वोटरों की अधिकता है। उन्हें पाले में लाने के लिए दावतें दी जा रही हैं।
विज्ञापन


ये हैं चुनाव मैदान में

अध्यक्ष पद पर रामआसरे त्रिवेदी, द्वारिका प्रसाद यादव, संतोष कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवराज, भूपेंद्र कुमार शुक्ला, महासचिव पद पर शिव विलास सोनी, मनोज निगम लाला, राजेश कुमार, यदुनाथ सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष पद रमेश कुमार, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, धीरेंद्र कुमार, राजीव गुप्ता।



परिचय पत्र लेकर आएं मतदाता
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अशोक अवस्थी ने कहा कि मतदाता परिचय पत्र अवश्य लाएं। बिना पहचान पत्र के वोट नहीं डाल सकेंगे। बूथ पर मोबाइल या कैमरा ले जाना वर्जित रहेगा।



43 ने डाले पोस्टर बैलेट से वोट
मतदान के पूर्व आवश्यक कार्यों से जिले से बाहर जाने वाले 46 अधिवक्ताओं ने पोस्टर बैलेट से मतदान किया। शुक्रवार को 20 व शनिवार को 23 ने पोस्टर बैलेट से मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें