बांदा। दशहरा के तीसरे दिन छाबी तालाब में रामलीला
मंचन हुआ। रावण वध होते ही मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इसी के
साथ आसपास के मोहल्लों में दशहरा मिलन शुरू हुआ। यह देर रात तक चला।
रविवार को जहीर क्लब में राम-रावण युद्ध होगा।
चार दिवसीय रामलीला
में शनिवार को छाबी तालाब की तलहटी में राम-रावण युद्ध देखने को दर्शकों की
भीड़ उमड़ी। श्रीराम के बाण से रावण के धराशाई होते ही पुतला आग के हवाले
कर दिया गया।
प्रबंध समिति ने राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान आदि के
स्वरूपों की आरती उतारी। इसी के साथ नोनिया मोहाल, कटरा, कंचन पुरवा,
बलखंडी नाका, बाकरगंज आदि मोहल्लों में दशहरा मनाया गया।