बांदा। भारत सरकार के क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ की टीम ने सोमवार को जसपुरा ब्लाक के सात ग्राम पंचायतों में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों की गुणवत्ता व व्यवस्थाओं को देखा। टीम अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को भेजेगी।
भारत सरकार के क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ के प्रोजेक्ट इंटर्न कृष्णकांत की अध्यक्षता में आई टीम ने जसपुरा ब्लाक के सात ग्राम पंचायतों भ्रमण कर सामुदायिक शौचालयों की गुणवत्ता व व्यवस्थाओं को देखा। तनगामऊ के शौचालय मानकों की गुणवत्ता, पानी की उपलब्धता और विद्युत कनेक्शन आदि देखा। टीम करीब एक सप्ताह तक यहां रहकर 121 ग्राम पंचायतों का सत्यापन करेगी। जियो टैगिंग लेकर बारीकियों को देखा जाएगा। विभागीय जानकारी के अनुसार सत्यापन टीम के अधिकारी ब्लाक महुआ की 25, तिंदवारी व कमासिन की 20-20, बड़ोखर की 18, बिसंडा व जसपुरा की 13-13 व बबेरू की 12 ग्राम पंचायतों के सामुदायिक भवन देखेगे। जिला कंसल्टेंट नागेंद्र सिंह व विशाल सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)