फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की चहुंओर मची रही धूम

विज्ञापन
International Yoga Day was celebrated all over - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/नरैनी/अतर्रा/ओरन/बदौसा। जनपद भर में वर्चुअल योग दिवस की धूम मची रही। अधिकारियों और स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने-अपने घरों में योग करके योग दिवस में भागीदारी निभाई। बी विद योगा, बी एट होम की थीम पर योगाभ्यास किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने पत्नी सीमा सिंह के साथ कैंप आवास पर योगाभ्यास किया। उन्होंने सभी से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने को कहा। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आचार्य-आचार्याओं ने जूम एप के माध्यम से योग किया। छात्राओं, अभिभावकों व समिति सदस्यों ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक सजल कुमा रेंडर ने ताड़ासन, वृक्षासन, शशक आसन, उष्ट्रासन, मंडूकासन, भद्रासन, मारीचासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम आदि कराए। वर्चुअल योग शिविर का समापन भी किया गया। शारीरिक प्रमुख प्रेमलता व संचालन श्यामकांता ने किया। प्रधानाचार्य अमिता सिंह आदि ने सहभागिता की। कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षक, कर्मचारियों और छात्रों ने ऑनलाइन माध्यम से घर में रहकर योगाभ्यास किया।
कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि व्यक्ति के मन शरीर और आत्मा पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. वीके सिंह ने कहा कि योग छात्रों की भावनाओं और व्यवहार को प्रभावित करता है। कार्यक्रम में प्रो. एसवी द्विवेदी, प्रो. जीएस पवार, डॉ. एसके सिंह, डॉ. बीके सिंह, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. धीरज मिश्रा, डॉ. उमेशचंद्र, डॉ. पंकज ओझा आदि शामिल हुए। उधर, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी योगाभ्यास कर सहभागिता की। नरैनी में विधायक राजकरन कबीर के नेतृत्व में विकास खंड परिसर में योग दिवस मनाया। विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश पांडेय ने एक घंटे योगाभ्यास कराया। विधायक ने बताया कि योग दिवस को तंदुरुस्ती दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सौरभ शर्मा, डॉ. देवेंद्र सिंह भदौरिया, अशोक कुशवाहा, राजेश चौरसिया, ज्ञानेंद्र पांडेय, रविशंकर मिश्रा, आशुतोष तिवारी, मनोज जोशी, अरुण सोनी, संतोष शिवहरे आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

अतर्रा में ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिपाठी ने घर पर बच्चों को इकट्ठा करके योग के कई आसनों को किया। छात्रा राखी सिंह ने घर में योग किया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर ने पुलिस कर्मियों के साथ योग किया। एसडीएम सौरभ शुक्ला ने सरकारी कैंपस में कर्मियों के साथ योग किया। सीओ आनंद पांडेय ने सीएचसी में सीएचसी प्रभारी डॉ. देव तिवारी व प्रदीप अग्रवाल, विनोद कुमार, सुभाष, किरण, अमरेंद्र व पुलिस कर्मियों के साथ योग किया। पीजी कॉलेज मैदान में बच्चों ने योग किया। राजीव अग्रवाल, कमलेश सोनी, संजीत यादव, सौरभ, मंजुल मयंक, पुष्पराज, आकांक्षा, सिद्धार्थ, वैभव, कैलाश, सुनील, प्रशांत, संजुल आदि ने योग किया। ओरन में योग वेलनेस सेंटर के तहत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नीरेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में उदित नारायण द्विवेदी ने मैरिज हाल में योगाभ्यास कराया। डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी ने योग को दिनचर्या में शामिल करने को कहा।

International Yoga Day was celebrated all over- फोटो : BANDA

International Yoga Day was celebrated all over- फोटो : BANDA

International Yoga Day was celebrated all over- फोटो : BANDA

International Yoga Day was celebrated all over- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें