फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास योजनाओं की आधारशिला है जनगणना, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

Thu, 23 Apr 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने केसीएनआईटी में प्रगणकों और सुपरवाइजरों के जनगणना प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को त्रुटिरहित व समयबद्ध गणना के लिए पूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण विभिन्न तहसीलों और नगर क्षेत्रों में संपन्न हुआ। जिसमें तहसील सदर बांदा के 548 प्रगणक और 92 सुपरवाइजर, नगर पालिका बांदा के 284 प्रगणक और 47 सुपरवाइजर, तहसील नरैनी के 570 प्रगणक और 91 सुपरवाइजर, तहसील अतर्रा के 565 प्रगणक और 95 सुपरवाइजर, तहसील बबेरू के 987 प्रगणक और 165 सुपरवाइजर, तथा नगर पंचायत बबेरू के 51 प्रगणक और दो सुपरवाइजर शामिल थे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें