बांदा। शनिवार को जिले में ईद का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच मनाया गया। सुबह से नमाजी मस्जिदों में पहुंचे और नमाज अदा की। लोगों ने देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी। बाद में एक-दूसरे के गले मिलकर त्योहार की शुभकामनाएं दी।
पैलानी तहसील के खप्टिहा कलां, चिल्ला, सादी मदनपुर सहित अन्य गांवों में मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा की। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे भी सज-धजकर मस्जिद पहुंचे और नमाज में हिस्सा लिया। बाद में सभी ने एक-दूसरे के गले लगकर बधाई दी। वहीं मस्जिदों में पुलिस प्रशासन सुरक्षा के लिहाज से मुस्तैद रहा। खप्टिहा कलां की मस्जिद में हाफिज मोहम्मद हफीज और हाफिज मोहम्मद यूनुस ने नमाज अदा कराई। वहीं तिंदवारी कस्बे के ईदगाह मस्जिद में सुबह आठ बजे हाफिज नसीमुद्दीन ने ईद की नमाज पढ़ाई। यहां तहसीलदार सदर, पूर्व चेयरमैन बृजेश पटेल, भूरेलाल फौजी, रामबाबू सोनी, मुस्लिम कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद साबिर, याकूब खान मौजूद रहे।
बदौसा के शाही जामा मस्जिद दुबरिया में हाफिज मोहम्मद गुफरान ने नमाज अदा कराई और मुल्क के बेहतरी, आपसी भाईचारे, सौहार्द की दुआएं मांगी। निजामी नगर की उस्मानिया जामा मस्जिद सहित कस्बे के मस्जिदों में नमाज अदा की गईं। गिरवां के ईदगाह मस्जिद में सुबह 9:30 बजे नमाज अदा हुई।
नरैनी के करतल मार्ग स्थित मस्जिद में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिद परिसर में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर एसडीएम अमित शुक्ला, इंस्पेक्टर संदीप तिवारी, नायब तहसीलदार यशपाल यादव रहे।
बबेरू के नूरी जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्वक अदाकर देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से एसडीएम अवनीश त्यागी, नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, शिवशंकर यादव, शिवरतन गुप्ता सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं मस्जिद के बाहर सांसद पुत्र अंकित पटेल, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव, जयकरण श्रीवास, केके महंत सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने लोगों से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं।
मटौंध कस्बे की ईदगाह व गोयरा मुगली की बड़ी ईदगाह में सुबह से ही नमाजी पहुंचे और नमाज अदा की। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर बधाई दी। इस दौरान मुबारक, रामप्रसाद, शिवप्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे। ओरन के नूरी मस्जिद में मौलाना हाफिज मिस्वाही ने ईद की नमाज अदा कराई। बाद में हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। इस दौरान नूरी मस्जिद के मुतवल्ली डॉ. बाबू खान, इमाम बख्श, भोला खान, हाजी अली हसन, अनीस, शौकीन रजा, दिलदार खान, बरकत मौजूद रहे।
फोटो - 24 पैलानी में एक-दूसरे के गले लगकर बधाई देते बच्चे। संवाद
फोटो - 24 पैलानी में एक-दूसरे के गले लगकर बधाई देते बच्चे। संवाद
फोटो - 24 पैलानी में एक-दूसरे के गले लगकर बधाई देते बच्चे। संवाद
फोटो - 24 पैलानी में एक-दूसरे के गले लगकर बधाई देते बच्चे। संवाद