Banda News: नरैनी में किसान की खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कटी हुई फसल के बर्बाद होने के सदमे से उनकी जान गई, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।
बांदा जिले के नरैनी में शुक्रवार देर रात तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया है। वहीं, परिजनों ने फसल खराब होने पर सदमा लगने से मौत होना बताया है। कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव निवासी उद्रप्रताप (49) उर्फ डब्लू अपने खेत पर थे, जहां उनकी आठ बीघा गेहूं की कटी फसल पड़ी थी। तभी वे बिजली की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
हालांकि गांव के लोगों का कहना है कि फसल खराब होने के सदमे से उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। सुबह उनके चचेरे भाई नरेंद्र ने उन्हें अचेत अवस्था में पाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत का सही कारण सामने आएगा।