Celebrate the festival by sharing happiness
- फोटो : BANDA
दिवाली की खुशियां सिर्फ संपन्न घरों तक न सीमित रहें। इसकी सौगातें और दीपकों की रोशनी गरीब, जरूरतमंदों और निर्धनों की झुग्गी झोपड़ी तक भी पहुंचे। खुशियां बांटकर दिवाली पर अपनी खुशियां दोगुनी करें। दिवाली पर मलिन बस्तियों ,वृद्धा आश्रम और जेल में बंदियों के बीच मिठाई बांटकर डीएम हीरा लाल ने सभी से खुशियां बांटकर त्योहार मनाने की अपील की।
दिवाली की पूर्व संध्या पर डीएम ने गौशाला में गायों को गुड़ चना खिलाया। गरीबों की बस्ती में जाकर मिठाई तथा शॉल बांटे। दिवाली की रात जिला अस्पताल में मरीज और तीमारदारों को सामूहिक भोजन कराया। साथ ही जश्न का जायजा लिया। जेल को दीपकों और रंगोली से बंदियों ने आकर्षक सजाया था।
जेल में बंदियों को शुभकामनाएं दी। जेल अधीक्षक आरके सिंह सहित जेल अधिकारी और सीडीओ हरिशचंद्र वर्मा, सीएमओ डा. संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।