फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएस फेल होने से डाकघर में 10 करोड़ का लेन-देन ठप

Mon, 23 Feb 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों की तर्ज पर हाइटेक होने के बाद भी डाकघरों की व्यवस्था अस्त-व्यस्त है। सीबीएस सिस्टम खराब होने से मंडल मुख्यालय समेत प्रधान डाकघरों में तीन दिन से करोड़ों का लेन-देन ठप रहा। सोमवार को दोपहर बाद सिस्टम चालू हुआ तो धन निकासी और जमा करने वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में प्रधान डाकघरों को सीबीएस सिस्टम से जोड़ा गया है। उप डाकघरों को भी सीबीएस सिस्टम से जोड़ने की कवायद चल रही है। प्रधान डाकघर बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में शुक्रवार को सीबीएस सिस्टम फेल हो गए। लेन-देन ठप हो गया।

गौरतलब है कि बांदा प्रधान डाकघर में हर रोज 50-60 लाख रुपये का लेन-देन होता है। डाक अधीक्षक एसआर पाल ने डाक मुख्यालय को सूचना दी, पर दो दिन तक यह दुरुस्त नहीं हो सका। डाकघरों में दो दिनों तक करीब 10 करोड़ का लेन-देन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय से ही सिस्टम में कमी आ गई थी, इसलिए ये चल नहीं पा रहे थे। सोमवार को सिस्टम चालू हुआ तो ग्राहकों की लंबी भीड़ लग गई।

‘सीबीएस सिस्टम में तकनीकी कमी आ गई थी। रविवार को छुट्टी का दिन पड़ जाने से दुरुस्त होने में समय लग गया। अब सिस्टम चालू है और जमा व निकासी हो रही है।’- एसआर पाल, डाक अधीक्षक चित्रकूटधाम मंडल।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें