फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने अदालत में दर्ज कराए चार बच्चों के बयान

विज्ञापन
CBI recorded the statements of four children in the court - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। सिंचाई विभाग के जेई (निलंबित) रामभवन के खिलाफ बच्चों के यौन उत्पीड़न केस की जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार को यहां चार बालकों को अदालत में पेश कर धारा 164 सीआरपीसी के तहत उनके बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

दोपहर बाद सीबीआई उपाधीक्षक/विवेचना अधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में सीबीआई दल अपने वाहन से न्यायालय परिसर पहुंचा। उसके साथ कार में चार बच्चे भी थे। कार के शीशों में परदा डालकर बच्चों को आड़ में रखा गया।
शाम करीब चार बजे एक-एक बालक को सीबीआई टीम कार से उतारकर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अनुजा सिंह के चैंबर में ले गई और बयान दर्ज कराए। यह सारी कार्रवाई सीबीआई ने बेहद गोपनीय ढंग से अंजाम दी। जज के सामने बच्चों ने बयान दर्ज कराए। सीबीआई बच्चों को लेकर वापस चली गई। गौरतलब है कि सीबीआई आरोपी रामभवन के शिकार हुए बच्चों को खोज-खोजकर जानकारियां जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें