फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मध्य प्रदेश के गांवों से खदेड़कर गोशाला में भर दिए मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। पुकारी गांव की अस्थाई गोशाला से गायब हुए 152 मवेशी कहां गए, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान और सचिव से तीन दिन के अंदर जवाब मांगा था, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। इधर मप्र के सीमावर्ती गांवों से मवेशी हांककर गोशाला में बंद कर दिये गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को सीवीओ शिवकुमार वैश्य ने पुकारी गांव की अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया था। ग्राम प्रधान और सचिव के द्वारा गोशाला में 342 मवेशियों के लिए चारा-भूसा की डिमांड लगाई थी, सीवीओ के निरीक्षण के दौरान गोशाला में मात्र 190 गोवंश मिले थे। 152 गोवंशों लापता था। इस पर प्रधान और सचिव जवाब मांगा गया था। जिला प्रशासन के अधिकारियों को गुमराह करने के लिए ग्राम प्रधान और सचिव ने मजदूरों के जरिए सीमावर्ती मप्र के गांवों से गोवंशों को खदेड़कर गोशाला में भर दिया।
विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा समिति के तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया ने बताया कि मध्य प्रदेश के पड़ोसी गांवो और क्षेत्र के लहुरेटा गांव से ग्राम प्रधान और सचिव ने बड़ी संख्या में गोवंश हकवा कर मंगाए हैं। गोसेवक ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा 152 गोवंशों की भरपाई प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर की जा रही है। गोशाला में गोवंशों की संख्या पूरी होने के बाद अपर निदेशक पशुपालन पुकारी की अस्थाई गौशाला में निरीक्षण करने पहुंचे और व्यवस्थाएं ठीक होने का दावा किया। इधर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि अभी तक ग्राम प्रधान व सचिव ने जवाब नहीं दिया है। सोमवर तक जवाब नहीं आया तो नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें