फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए, आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आप पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के निर्णय पर आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया। बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पार्टी पदाधिकारियों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा कि मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना सोचे समझे कानून का उल्लंघन कर रही है। शासनादेश में कहा गया है कि कम छात्र संख्या वाले परिषदीय स्कूलों को पास के बड़े विद्यालयों में मिलाकर विद्यालयों को बंद कर दिया जाएगा। एक तरफ योगी सरकार मदिरालयों को खोलने का रिकाॅर्ड बना रही है, तो दूसरी ओर विद्यालयों का बंद करने का कुचक्र रचा जा रहा है। कहा कि वर्ष 2024 में प्रदेश में 27308 मदिरालय खोले गए, जबकि अब तक 26 हजार से ज्यादा विद्यालय बंद हो चुके हैं।
अब एक बार फिर से प्रदेश सरकार बच्चों के कम पंजीकरण के बहाने 27 हजार और प्राथमिक विद्यालय बंद करने जा रही है। प्रदर्शन के दौरान पंकज सिंहा, भूपेंद्र शुक्ला, अमित कुशवाहा, विक्रम, रमाशंकर, राजकुमार सविता, हसन अली, अमित गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें