फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरम चैंपियनशिप रियाज ने जीती, फरहान रब्बानी को हराया

Mon, 02 Feb 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपेन कैरम चैंपियन मैच के फाइनल में रियाज खां ने मुकालबा जीत कर चैंपियनशिप जीत ली। उन्होंने कांटे की टक्कर में फरहान रब्बानी को हराया।
विज्ञापन


रविवार को हार्पर क्लब के टूर्नामेंट में 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रिटायर्ड न्यायाधीश जनार्दन गोयल ने उद्घाटन किया। पहले मैच में रियाज ने अनुज चौरसिया को 33-1, हामिद ने राजन को 28-0, मुजीब सिद्दीकी ने सीरजध्वज सिंह को 29-0, इरफान ने राजू साहू को 29-0, साजिद अली ने हसन रजा को 29-0, रियाज अली ने माजिद अली को 29-5 हराया।

कांटे की टक्कर में एजाज ने साजिद को 29-28 से मात दी।दूसरे दौर में हामिद ने एजाज को 30-21,  फरहान रब्बानी ने इरफान को 29-8, रियाज खां ने रियाज अली को 29-0, शीबू ने मोहसिन अली को 29-0 से पराजित किया। तीसरे दौर में फरहान रब्बानी ने तनवीर को 31-0, मुफीद ने यूसुफ को 30-0, मुजीब ने मुफीद को 30-7 से हराया। 
विज्ञापन


हामिद ने शीबू को 29-8 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल मुजीब सिद्दीकी और फरहान रब्बानी के बीच हुआ। फहान ने मुजीब को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

उधर, दूसरे सेमीफाइनल में रियाज खां उर्फ राजू ने हामिद को हराया। फाइनल मैच 11 गेम तक चला। अंतत: रियाज खां ने फरहान रब्बानी को 29-24 के अंतर से हराकर बांदा ओपेन कैरम चैंपियनशिप जीत ली।
विज्ञापन


मैच में रेफरी शहजादे खां और सत्तार तथा स्कोरर जीतेंद्र उर्फ जीतू रहे। क्लब सचिव वासिफ जमां खां और मैच आयोजक काजी जमीर खां व राजन पुरवार ने सभी का आभार जताया। क्लब के वरिष्ठ सदस्य अनिल अग्रवाल, योगेंद्र सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह, अरुण अवस्थी, राजेश दुबे, अनवर अली इत्यादि उपस्थित रहे। विजेताओं को सीरजध्वज सिंह ने इनाम बांटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें