फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कंचन पुरवा निवासी सुरेंद्र (35) पुत्र रघुवंशी कोल ने शनिवार की रात घर में फांसी लगा ली। छोटे भाई संजू ने बताया कि रविवार की सुबह कमरे का दरवाजा खोला तो शव साड़ी के फंदे से फांसी पर टंगा था।
विज्ञापन

वह कार चलाता था लेकिन काफी दिनों से काम नहीं मिला। इसी तनाव में बेरोजगारी के चलते फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसआई अजय कुमार का कहना है कि युवक ने शराब के नशे में फांसी लगाई है।
पांच ने जहर खाया
बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर शानी गांव निवासी भगवती (60) पत्नी रघुवीर ने रविवार को सुबह घर में जहर खा लिया। घटना के पीछे कामकाज को लेकर बहू से विवाद बताया गया।
विज्ञापन

अन्य घटनाओं में शहर के मोहल्ला निम्नीपार निवासी शिवदुलारी (40) पत्नी ज्ञानी प्रसाद, इंदिरा नगर निवासी संध्या (18) पुत्री ब्रजमोहन, तिंदवारी रोड निवासी खुशी (15) पुत्री अमित व गिरवां थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी लक्ष्मी (22) पत्नी योगेंद्र, ने जहर खा लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें