फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दूर वाले केंद्रों का 30 रुपये ही किराया दें अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को दूर के केंद्रों तक पहुंचाने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा का 30 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। यह किराया बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय व रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज तथा इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा तक के लिए है।
विज्ञापन

नोडल परीक्षा (प्रशासन)/एडीएम अमिताभ यादव तथा नोडल परीक्षा (पुलिस) एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने कोतवाली में गुरुवार की शाम शहर के होटल, ढाबों, गेस्टहाउस, मैरिज हॉल के मालिकों तथा ऑटो तथा ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक की। इसमें अभ्यर्थियों को ठहराने, खाने की पर्याप्त व्यवस्था के इंतजाम के निर्देश दिए। साथ कहा कि इनसे सामान्य दर पर या उससे कम दर पर रुकने तथा खाने की व्यवस्था दी जाए।




यहां रुक सकते हैं अभ्यर्थी
परीक्षा केंद्र आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, जीआईसी, राजकीय महिला महाविद्यालय, खानकाह इंटर कॉलेज, पंडित जेएन कॉलेज की दूरी रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड से एक से ढाई किलोमीटर हैं। यहां के अभ्यर्थी गुडलक लॉज, कुमार लॉज, जैन धर्मशाला, राजगृह होटल, होटल कम्फर्ट इन, होटल तुलसी, तुलसी स्वरूप, भारत इम्पीरियल होटल, बसेरा गेस्ट हाउस, मोदी लॉज, अजंता होटल, अतिथि होटल, अमित होटल आदि में रुक सकते हैं।
विज्ञापन

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से करीब सात किलोमीटर दूर है। इसके नजदीक रुकने का स्थान नीलकंठ मैरिज हॉल है। इसके अलावा इंटर कॉलेज तिंदवारा की दूरी रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से करीब नौ किलोमीटर है। नजदीकी रुकने का स्थान शिव पैलेस और शिवरानी पैलेस मैरिज हॉल।
विज्ञापन

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड से करीब सात किलोमीटर दूर है। इसके नजदीक रुकने का स्थान-शिव पैलेस व शिवरानी पैलेस मैरिज हॉल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें