फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नगर पंचायत बबेरू में अध्यक्ष का उपचुनाव 17 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नगर पंचायत अध्यक्ष बबेरू सहित नगर पालिका अतर्रा व बांदा में दो सदस्य पद के उप चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। 28 से तीन दिसंबर तक नामांकन व 17 को मतदान और 19 दिसंबर को मतगणना होगी। यहीं सभी कार्यक्रम तहसील स्तर पर होंगे।
विज्ञापन


नगर पंचायत बबेरू में बीमारी के चलते पिछले सितंबर माह में नगर पालिका अध्यक्ष सूर्यपाल की मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद बांदा के वार्ड नंबर 14 स्वराज कालोनी में सदस्य (महिला) व नगर पालिका अतर्रा के वार्ड 4 सुदामापुरी सदस्य (अनारक्षित) के पद रिक्त चल रहे थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी नागेंद्र प्रताप ने उप चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। 28 से तीन दिसंबर तक नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन होंगे। नामांकन पत्रों की जांच चार को, नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन छह को व मतदान 17 दिसंबर को होगा। मतगणना 19 दिसंबर को होगी। निर्वाचन संबंधी सभी कार्य तहसील परिसर में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें