अतर्रा। एसडीएम ने सरकारी क्रय केंद्र में बिकने के लिए रखा व्यापारी 33 क्विंटल धान पकड़ लिया। व्यापारी मौके से भाग निकला। एसडीएम ने गाड़ी सहित धान जब्त कर मंडी सचिव को सौंपते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
मंडी परिसर में एफसीआई के क्रय केंद्र में व्यापारियों का धान खरीदे जाने की सूचना पर मंगलवार को एसडीएम जेपी यादव, जिला विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय ने छापा मारकर वहां रखा व्यापारी का 80 बोरियों में 33 क्विंटल धान पकड़ा। एसडीएम ने मंडी सचिव रविंद्र कुमार तिवारी को व्यापारी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए।
जिला विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय ने बताया कि केंद्र प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा जांच के दौरान भाग गए। केंद्र में कस्बे के लखन कालोनी निवासी व्यापारी अमन पुत्र लखन कुमार के नाम के फर्जी बिक्री दस्तावेज भी मिले हैं।