फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से चार लाख से भरा बैग लेकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेहद सुरक्षित क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक में मुख्य शाखा में शनिवार को दोपहर बैंक काउंटर से व्यापारी का चार लाख रुपये से भरा बैग बालक ने पार कर दिया। बैंक प्रबंधक ने अपनी जिम्मेदारी से साफ इनकार कर दिया। बैंक में सात गार्ड सुरक्षा में लगाए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अतर्रा निवासी चावल व्यापारी अमित गुप्ता ने शनिवार को सुबह करीब 11 बजे कचहरी परिसर स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में अपने खाते से चार लाख रुपये निकाले। कई नोटों की गड्डियां उन्होंने अपने लाल रंग के बैग में रख लीं। बैग बैंक के काउंटर नंबर चार पर ही रखा हुआ था, तभी अज्ञात व्यक्ति बैग लेकर फरार हो गया। गेट पर सशस्त्र सुरक्षा कर्मी भी उसे रोक नहीं सका। व्यापारी ने तत्काल बैंक प्रबंधक को सूचना दी। प्रबंधक ने पुलिस को सूचना की सलाह दी। व्यापारी ने तत्काल यूपी-112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी बीच व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू आदि भी बैंक पहुंच गए।
व्यापारियों ने बैंक प्रबंधक से इस बात पर नाराजगी जताई कि काउंटर से कैश का बैग पार कर दिया गया। सिक्योरिटी कर्मी कुछ नहीं कर पाए। सीओ भी मौके पर पहुंच गए। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। किशोर को काउंटर से बैग ले जाते देखा गया है। उधर, कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि एसबीआई मुख्य शाखा के बगल में पुलिस कार्यालय और न्यायालय है। उधर, शाखा प्रबंधक दयानंद प्रसाद ने कहा कि व्यापारी की लापरवाही से बैग चोरी गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें