फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने पंचायत चुनाव के लिए तेज की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पंचायत चुनाव को लेकर बसपा ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। चित्रकूटधाम मंडल में पहले भी बसपा इन चुनावों में अपना परचम लहराती रही है। अबकी भी ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक सीटों पर नीला परचम लहराने के लिए चारों जनपदों में बसपा ने प्रत्याशियों की तलाश शुरू कर दी है। इसी श्रृंखला में मंडल स्तरीय बैठक में जिला पंचायत सदस्य के लिए इच्छुक बसपा नेताओं से तीन दिन के अंदर आवेदन देने को कहा गया है।
विज्ञापन

तिंदवारी रोड पर हुई बैठक में बुंदेलखंड व कानपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी लाला अहिरवार और डा. मधुसूदन कुशवाहा ने चारों जनपदों के बसपा नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया। चारों जनपदों के अध्यक्षों से उनके जिलों पर चर्चा की। निर्देश दिया कि दो दिन के बूथ स्तर तक कमेटियां गठित कर लें। पार्टीजनों को निर्देश दिया कि जिसे भी प्रत्याशी के रूप में अनुमति दी जाए, उसके प्रचार में सभी जीजान से जुटें। डा. मधुसूदन ने प्रत्याशियों के चयन का पैमाना बताया। विधान सभा स्तरीय क्षेत्रीय कमेटियों से कहा कि अपने क्षेत्रों में जिला पंचायत सदस्यों की वार्ड सीटों की रिपोर्ट तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराएं।
कहा कि पंचायत चुनावों को अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनावों का सेमीफाइनल मानें। बैठक में ही आवेदन देने का सिलसिला शुरू हो गया। बसपा नेताओं के मुताबिक, जिला पंचायत के प्रत्येक वार्ड से औसतन 15 से 20 आवेदन जमा हुए। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा, पूर्व मंत्री ध्रूवराम चौधरी, पूर्व विधायक चंद्रभान पटेल, किरण यादव, लल्लू निषाद, सत्येंद्र वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, शिवकरन दिनकर, रामराज पटेल, अरुण सिंह राजोल, राजेश शिवहरे, विजय बहादुर, आशुतोष भास्कर, रामसेवक प्रजापति, मूलचंद्र यादव, रईस अहमद, मनोज वर्मा, शमीम खां आदि शामिल रहे। अध्यक्षता बांदा जिलाध्यक्ष गुलाब वर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें