फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं और ज्वाइंट कमिश्नर में झड़प

Thu, 14 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विभागीय ड्राइवर द्वारा अवैध वसूली और व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायत लेकर ज्ञापन देने गए व्यापारी नेताओं की वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर से तीखी झड़प हो गई।
विज्ञापन


ज्वाइंट कमिश्नर के रवैये से व्यापारी नेता भड़क गए। मामला तूूल पकड़ गया, लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर शांत कराया।

गुरुवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन देने ज्वाइंट कमिश्नर ललित मिश्रा से उनके कार्यालय में गया। ज्ञापन में कहा कि विभाग का ड्राइवर स्टेशन रोड, छोटे दुकानदारों और ट्रांसपोर्टरों से सामान ले गया और पैसे नहीं दिए।

हर हफ्ते 500-500 रुपये वसूलता है। न देने पर जांच में फंसवाने की धमकी देता है। ड्राइवर को निलंबित किया जाए। व्यापारियों से वसूला पैसा वापस किया जाए, वरना व्यापारी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


ज्वाइंट कमिश्नर व्यापारी नेताओं के एक साथ उनके कमरे में दाखिल होने पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि केवल एक व्यक्ति आकर बात करे। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जैन, नगर अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, अमित सेठ भोलू, मनीष गुप्ता, नईम नेता आदि ने ज्वाइंट कमिश्नर के इस रवैये का विरोध किया।

बात काफी बढ़ गई। दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई। इससे आक्रोशित व्यापारी नेताओं ने बाजार बंद कराने की चेतावनी दी।

लगभग 20 मिनट तक चले हंगामे के बाद कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने व्यापारी नेताओं और ज्वाइंट कमिश्नर को समझा-बुझाकर शांत कराया। व्यापारी नेताओं ने ज्वाइंट कमिश्नर को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें