फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सवारियों से खचाखच भरी बस खंती में पलटी, 15 घायल

विज्ञापन
ददरिया गांव के पास पलटी पड़ी बस और निकलते यात्री, लेटा बस चालक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। बबेरू से सवारियों को लेकर बांदा जा रही निजी बस बुधवार दोपहर स्टीयरिंग फेल होने से ददरिया गांव के पास खंती में पलट गई। हादसे में बस सवार 50 यात्री चोटिल हो गए। 15 को जिला अस्पताल लाया गया। हादसे के दौरान एक महिला के साथ एक माह का बच्चा भी पानी से भरे गड्ढे में डूब गया। सहयात्री ने किसी तरह से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। 30 सीटर प्राइवेट बस में 50 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तरायां गांव निवासी जयगोपाल (68) ने बताया कि उनको मुरैना गांव जाना था। बबेरू से यादव बस सर्विस की बस में सवार हुए थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के ददरिया गांव के पास बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे अचानक बस की स्टीयरिंग फेल हो जाने से बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंती में पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में पखरौली गांव के सतीश कुमार (16), घाटमपुर की सुनीता (40) मंजू (32), संजना (18), अछाह गांव की गायत्री देवी (35), मुरवल के मुन्नीलाल (45), बबेरू की किरन (45), प्रियंका (25), बांदा फूटा कुआं के उदयबीर (36), मुरवल गांव की शांति (25) व उसके दो बच्चे कृष्णा (एक माह), अशिंका (6), भदेहदू गांव के शिवशरन (36), बस चालक मिलाथू गांव निवासी रिंकू (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के मुताबिक बस ओवरलोड थी। बस चालक करीब 80 की रफ्तार से बस को चला रहा था। वह सीट बेल्ट भी नहीं लगाए था। मौके पर देहात कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर क्रेन से बस को सीधा कराया और यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। घायल यात्रियों के मुताबिक, बस के शीशे टूटकर शरीर में घुस गए। चीख पुकार मची रही। सुरक्षित बचे कुछ यात्रियों ने मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। कुछ ही देर बाद मौके पर देहात कोतवाली क्षेत्र के हल्का इंचार्ज शिवबीर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपने जूते उतारकर पानी में पलटी बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू किया। इसी दौरान बांदा के फूटा कुआं निवासी उदयवीर बस के नीचे दबे थे। कड़ी मशक्क्त कर उन्हें भी बाहर निकाला गया। उदयवीर ने बताया कि वह करीब 45 मिनट तक बस के नीचे दबा रहा। बस करीब 200 मीटर पहले बस अनियंत्रित हुई थी। डामर रोड के बाद कच्ची सड़क पर गहरे निशान इसकी गवाही दे रहे थे।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि बस चालक के लापरवाही और तेज गति से बस को चलाने के कारण हादसा हुआ है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। जांच में लापरवाही मिलने पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

- शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक,बांदा।
प्रशासनिक मीटिंग से अभी खाली हुआ हूं। हादसे की जानकारी नहीं है। जानकारी करके बस की फिटनेस के विषय में बताता हूं।

- श्यामलाल, एआरटीओ, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें