फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पिटाई से हुई थी बालक की मौत, मां व प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी बबली। - फोटो : स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बांदा। महोखर गांव में बालक की मौत पीटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बुधवार को बालक की मां व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के दिन बालक के पिता ने पत्नी पर बेटे की हत्या करने की आशंका जताई थी। कोतवाली में पिता की तहरीर पर आरोपी मां व उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी बबली की पति ओमप्रकाश से अनबन चल रही थी। तीन साल से वह अपने पुत्र रवि (6) के साथ बांदा के विभिन्न मोहल्लों में किराये का मकान लेकर रह रही थी। वर्तमान में वह इंदिरा नगर मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। बीते शनिवार को बबली ने बताया था कि उसके पुत्र रवि की खेलते समय गिरने से चोट लग गई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पर महोखर गांव से आए रवि के पिता ओमप्रकाश ने बबली पर बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी।
कोतवाली पुलिस ने रवि के शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक के शरीर में चोट प्रदर्शित होने पर डॉक्टरों की राय पर पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला दूसरा निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि बबली की शादी 15 साल पहले महोखर गांव के ओमप्रकाश से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। तीन साल पहले वह अपनी ससुराल से 50 हजार रुपये व जेवर लेकर बांदा आ गई थी। रवि को भी अपने साथ ले आई थी।
विज्ञापन

इस पर ओमप्रकाश ने देहात कोतवाली में अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। कई बार उसने अपने पुत्र को साथ ले जाने की कोशिश की लेकिन बबली ने मना कर दिया था। इस दौरान बबली का प्रेम संबंध मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्योरा गांव निवासी लखनलाल से हो गए। लखन और बबली वर्तमान में इंदिरा नगर में रह रहे थे। बबली ने बताया कि रवि पढ़ने नहीं जाता था, इसलिए उसे घर में अक्सर मारते थे। शनिवार को वह काम पर चली गई तो लखनलाल घर में अकेला था। उसकी पिटाई से ही रवि की मौत हुई थी। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि आरोपी बबली और उसके प्रेमी लखनलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें इंदिरानगर मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी बबली। - फोटो : स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें