फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की बस ट्रक से टकराई, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। व्यापारियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई। इसमें तकरीबन व्यापारी घायल हो गए। इनमें दो को ज्यादा चोट आने पर जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह प्राइवेट बस व्यापारियों को लेकर बबेरू-तिंदवारी होते हुए कानपुर जा रही थी। व्यापारी हर हफ्ते प्राइवेट विशेष बस से खरीददारी करने कानपुर जाते हैं। बस तिंदवारी से आगे जा रही थी तभी छापर गांव के पास ढाबे के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।
बस असंतुलित होकर सड़क किनारे जा घुसी। बस पर सवार व्यापारियों में लगभग छह को चोटें आईं। इनमें दो व्यापारी बिसंडा नगर निवासी इंद्रेश मिश्रा (62) पुत्र राम आसरे और रामशरण (40) पुत्र मोतीलाल को गंभीर चोट आई। यूपी-100 ने घायलों को तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया। चुटहिल व्यापारियों को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई। इंद्रेश और रामशरण को पीएचसी के फार्मासिस्ट रामशरण ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। क्षतिग्रस्त बस भी वहीं खड़ी रही। उस पर सवार व्यापारी दूसरी बसों से रवाना हुए। उधर, एक अन्य घटना में सोमवार को सुबह चित्रा (18) पुत्र भग्गू (दतरौली, फतेहपुर) स्कूटी पर स्कूल जाते समय गिरकर घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में बलखंडी नाका की पूजा (24) पत्नी पंकज रविवार की शाम कार की टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें