फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर बस चालक की मौत

Thu, 18 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर प्राइवेट बस चालक की मौत हो गई। उधर, ट्रेन की छत से गिरकर एक यात्री घायल हो गया। इसके अलावा सड़क हादसों में पांच राहगीर जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मौदहा (हमीरपुर) के कजियाना मोहल्ला निवासी नईमुद्दीन (47) पुत्र अलीमुद्दीन यहां प्राइवेट बस चलाता था। वह बजरंग विद्यालय के पीछे कालोनी में रहता था। बुधवार की सुबह कानपुर पैसेंजर ट्रेन से हमीरपुर जाने के लिए घर से निकला।

रेल पटरी किनारे स्टेशन जाते समय घर से कुछ दूर पुराने रेलवे ओवरब्रिज के पास वह मानिकपुर-झांसी शटल पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद दुकानदारों ने बताया कि वह कान में ईयरफोन लगाए था।
विज्ञापन


इसी वजह से पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है। उधर, मुन्नीलाल (56) पुत्र सुखदेव निवासी मकरी (गिरवां) इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर ट्रेन से अतर्रा से खुरहंड जा रहा था। रास्ते में ट्रेन की छत गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मटौंध थाना क्षेत्र के चिलेहटा गांव निवासी धर्मेंद्र (18) पुत्र रमेश पाल मंगलवार की रात बाइक से बांदा आते समय भूरागढ़ गांव के पास गिरकर घायल हो गया। एक अन्य घटना में बबेरू निवासी वकील खां (30) और उसका भाई वहीद (28) मंगलवार की रात घायल हो गए।

ये लोग बीमार बुआ को देखने मैजिक टेंपो से यहां आ रहे थे। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से मैजिक टकरा जाने से दोनों घायल हो गए। दूसरी घटना में सरबई (मध्य प्रदेश) निवासी हरीचरन (37) पुत्र रतिराम मंगलवार की शाम बाइक से चित्रकूट से घर जा रहा था। बदौसा के पास कार की टक्कर से वह घायल हो गया।

कार चालक ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, नीरा (30) पत्नी पप्पू निवासी पारा (बिसंडा) मंगलवार को रात बाइक से भाई रामकरन के साथ गुगौली गांव जा रही थी। मुरवल गांव के पास स्पीड ब्रेकर में गिरकर वह घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें