फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो घरों में चोरी करने वाला गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 25- चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत-पुलिस।
विज्ञापन
बांदा। थाना बिसंडा क्षेत्र में हुई दो चोरियों का खुलासा करते हुए बुधवार को पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का सामान व तमंचा-कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

बिसंडा के पुनाहार निवासी शिवप्यारी ने 26 जून की रात को अपने घर में चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी तरह से थाना क्षेत्र के सुखदेव का पुरवा निवासी चंद्रभान ने तीन अगस्त को बताया था कि उसके घर अजय नाम के एक व्यक्ति ने घुसकर चोरी की है। पुलिस ने अजय के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी।
दोनों चोरियों का खुलासा पुलिस ने बुधवार को किया। पुलिस ने दोनों घटनाओं में चोरी करने वाले सुखदेव का पुरवा निवासी अजय को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों दोनों वारदातें स्वीकार कीं। पुलिस ने अजय की बताए गए स्थान से दो कसांड़ी, एक लोटा, दो चूरवा, एक तमंचा, कारतूस व 2300 रुपये बरामद किए हैं। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें