बांदा में बाईपास हनुमान मंदिर में दंगल में महिला व पुरुष पहलवान का हाथ मिलवाते अतिथि।
- फोटो : BANDA
बांदा। करिया नाला हनुमान मंदिर (कनवारा बाईपास) में शुक्रवार को आयोजित इनामी दंगल में पहलवानों ने दांवपेंच का प्रदर्शन किया। नगर पालिका सदस्य ज्ञान प्रकाश उर्फ ज्ञानू ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती की शुरुआत कराई।
पहलवान देवा (नेपाल) ने भूरा (गोरखपुर) को हराया। महिला कुश्ती में परम (पंजाब ) ने बंटी (देहरादून) को शिकस्त दी। इसके अलावा जाकिर, जाबिर (मेरठ), काली (पंजाब) दंगल में लगभग आधा सैकड़ा पहलवानों ने भाग लिया। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।