फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड दिवारी नृत्य की लोकोत्सव में धूम

विज्ञापन
Bundelkhand Diwari dance celebrates - फोटो : BANDA
विज्ञापन
परेवा पर सहेवा गांव में आयोजित हंस विहार लोकोत्सव मेले में बुंदेलखंड के परंपरागत दिवारी लोकनृृत्य ने धूम मचा दी। लोकगीत और भजनों के बीच घोड़ा नृत्य तथा अन्य रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

दिवाली के दूसरे दिन अपार साईं आश्रम में परंपरागत लोकोत्सव में अपनी रंगबिरंगी विशेष वेशभूषा में सजे धजे और पैराें व कमर में घुंघरू बांधे कलाकारों ने दिवारी नृत्य में अनेक प्रदर्शन किए।
बाजे गाजे के बीच जमकर नृत्य किया और लाठी का हैरतनाक प्रदर्शन किया। मोर पंखधारी मौनियों ने उनकी संगत दी। भारी संख्या में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

बांदा शहर के संतू राजपूत की टीम सहित रामकिशुन (प्रधान का पुरवा), जगप्रसाद फौजी (निजामत पुरवा) , मोहन यादव व बादा यादव (बिलगांव) रामखेलावन (सहेवा) और मोहन लाल (पिस्टा) की दिवारी नृत्य टीमें शामिल रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवा गया प्रसाद गोपाल ने र्साइं दाता के चित्र पर माल्यापर्ण से की। भजन संगीत में श्रेया आकर्षक इंस्टीट्यूट म्यूजिकल ग्रुप, बांदा की नैनशी शुक्ला और शिवानी वर्मा ने समा बांध दी।
भगवताचार्य भूरालाल यादव व सुरेश यादव, ने भजन और बलराम यादव ने लोकगीत प्रस्तुत किए। इंस्टीट्यूट निदेशक रानी दमेले अंजू को प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सांसद आरके सिंह पटेल और विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि इस क्षेत्रीय मेले को और विस्तारित किया जाएगा। जेएन डिग्री कालेज प्राचार्य डा नंदलाल शुक्ला ने भी पुरस्कार बांटे।
भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुंकद शुक्ल व पुरूषोत्तम पांडेय, प्रो चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, रामप्रताप शुक्ल, अंगद शर्मा, प्रमोद दीक्षित, इम्त्यिांज खां, सुमन पटेल आदि उपस्थित रहे।
मेला आयोजक जेपी यादव ने सभी का आभार जताया। संचालन रामसेवक यदुवंशी व राकेश शर्मा ने किया। दिवारी टीम के मुखिया संतू को सांसद और विधायक ने नगद ईनाम और साल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

फोटो- 29बीएनडीपी-2- लोक ोत्सव में दिवारी नृत्य का प्रदर्शन करते कलाकार।
फोटो-29बीएनडीपी-3- हंस विहार लोकोत्सव में उपस्थित दर्शक।
फोटो-29 बीएनडीपी-4- दिवारी नृत्य व भजन टीमों के मुखिया को सम्मानित करते सांसद आर के सिंह पटेल प्राचार्य डा. नंदनाल शुक्ल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें