फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों की शुरू तलाश

Sat, 26 Dec 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तलाश का काम कांग्रेस ने भी शुरू कर दिया है। बुंदेलखंड में प्रत्याशियों की तलाश के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चंदौली के पूर्व विधायक गोविंद राजपूत को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन


शनिवार को यहां आए पर्यवेक्षक ने जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उनसे चुनाव में कांग्रेस की स्थिति और परिस्थितियों के बारे में तथा प्रत्याशियों से संबंधित जानकारी ली।

टिकट के दावेदारों की बड़ी संख्या में होड़ रही। बड़े नेताओं के अलावा कुछ छुटभइयों ने भी अपने आवेदन पेश किए। तमाम दावेदार अपने समर्थकों के साथ आए हुए थे।
विज्ञापन


राजपूत ने दावा किया कि बुंदेलखंड में कांग्रेस मजबूत है और अगले चुनाव में भी यहां अपना परचम लहराएगी। प्रदेश सरकार पर जातिवादी राजनीति करने और विकास विरोधी बताते हुए कहा कि इस सरकार से जनता ऊब चुकी है।

जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र, गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष एमयू दुर्रानी, युवा कांग्रेस नेता पंकज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें