फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुलेट ने वृद्धा को मारी टक्कर 30 मीटर तक घिसटी, मौता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। बेटी की दवा लेने जा रही वृद्धा को बुलेट ने टक्कर मार दी। वृद्धा बाइक में फंसकर करीब 30 मीटर तक घिसट गई। परिजन उसे लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, बुलेट चालक भी घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
शहर कोतवाली के अवंती नगर अतर्रा रोड निवासी राजकुमारी (60) बेटी की तबीयत खराब होने पर उसके लिए दवा लेने बुधवार की रात जा रही थीं। घर के चंद कदम आगे अतर्रा की ओर से आई बुलेट ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

वृद्धा बुलेट में फंसकर करीब 30 मीटर तक घिसट गई। हादसा होते देख परिजन मौके पर पहुंच गए। किसी तरह वृद्धा को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उधर, बुलेट बाइक चालक छाबी तालाब निवासी जगमोहन (30) भी घायल हो गया। पुलिस ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। उसके पीछे बैठे दो अन्य भाग गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

भतीजे मुन्ना ने बताया कि राजकुमारी की तीन पुत्रियां और एक पुत्र रवि है। पति कल्लू पान मसाला की गुमटी से जीविका चलाते हैं। भूमिहीन हैं। चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज दिलीप मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें