15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन जिले में भी धूमधाम से मनाया जाएगा। मंगलवार को जिला पंचायत परिसर में बसपा नेताओं ने बताया कि रायफल क्लब ग्राउंड पर समारोह होगा।
केक काटकर सभी को मिठाई बांटी जाएगी। हरेक विधान सभा क्षेत्र के गांवों में गरीबों को कंबल दिए जाएंगे। बसपा जिलाध्यक्ष/जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा, जोनल कोआर्डिनेटर रामकिशोर वर्मा, बीएम कुशवाहा, वरिष्ठ बसपा नेता मुमताज अली, लल्लू निषाद आदि मौजूद रहे।