बांदा। बसपा ने नए साल पर लगभग ढाई हजार गरीबों को
कंबल की सौगात दी। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधान परिषद
में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित बसपा के कई नेताओं ने शहर और
गांवों में कंबलों का वितरण किया।
रायफल क्लब ग्राउंड में बड़ी
तादाद में गरीब और वृद्ध महिला-पुरुष एकत्रित हुए। बसपा नेताओं ने कई दिनों
पूर्व इन्हें चिह्नित कर घर-घर जाकर कंबल के लिए पर्ची बांटी थी।
दोपहर
को रायफल क्लब में पंडाल तले नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कंबलों का वितरण
किया। लगभग 2100 कंबल बांटे गए। बसपा के कोआर्डिनेटर और एमएलसी तिलकचंद्र
अहिरवार व नौशाद अली सहित लालाराम अहिरवार ने भी कंबल बांटे।
मंडल
कोआर्डिनेटर मोहम्मद इदरीश, निशात नबी, आरके वर्मा, पूर्व सांसद आरके पटेल,
जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, पूर्व
शिक्षा अधिकारी जमीरुद्दीन सिद्दीकी शमीम मंसूरी भी मौजूद रहे।
इससे पूर्व सुबह पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पैतृक गांव स्योढ़ा (नरैनी) में 300 गरीबों को कंबल की सौगात दी।