बांदा। साले ने साथी के साथ मिलकर जीजा को लूट लिया। पीड़ित ने मटौंध थाने में सूचना दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से सोने की चेन, तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र निवासी रामजी ने मटौंध थाने में रविवार को तहरीर दी। बताया कि वह शनिवार की सुबह मोहनपुरवा गांव से जंगल जाने वाले रास्ते से आ रहे थे। यहां उसके साले रामजी और उसके दो साथियों ने तमंचे के बल पर उसे लूट लिया। मटौंध थाने में रविवार को मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दो घंटे के अंदर ही आरोपी साले मुडेरी गांव निवासी रामजी सिंह व उसके साथी मोहनपुरवा निवासी संजय पाल को सेमरिया दाई मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। मटौंध थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि तीसरा आरोपी मोहनपुरवा निवासी प्रांशु यादव भाग निकला है।