फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली को बचाने में जीजा नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। नदी में नहाते समय पानी में डूब रही साली को बचाने में बृहस्पतिवार को जीजा गहरे पानी में समा गया। गोताखोरों ने देर तक उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीकलां गांव में बृहस्पतिवार की सुबह हमीरपुर के पचखुरा गांव निवासी शिवचरन का बेटा वीरू (28) अपनी साली मधु के साथ अमारा गांव में स्थित चंद्रायल नदी गया था। दोनों घाट में नहाने लगे। इसी बीच मधु गहराई में चली गई। वीरू ने किसी तरह साली को तो बचा लिया, लेकिन खुद गहरे पानी में समा गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।
घटना की सूचना पर जसपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से वीरू की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। बताते हैं कि वीरू की दो साल पहले संगीता से शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें