फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय समय में सूचना और फोटो का बायकाट

विज्ञापन
Boycott of information and photos at school time - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रेरणा एप का विरोध सहित शिक्षकों की अन्य समस्याओं के मुद्दे पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के चल रहे आंदोलन में गुरुवार को बड़ी संख्या में शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना दिया। शिक्षक नेताओं ने दोहराया कि निजी मोबाइल फोन पर एप डाउन लोड नहीं करेंगे। विद्यालय समय में सूचना व फोटो का लेनदेन न करने की भी शपथ ली।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि इसके पहले 11 सितंबर को भी धरना व ज्ञापन दिया गया था। शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस मनाया था, लेकिन अधिकारियों ने कोई सुधि नहीं ली।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रजीत सिंह ने कहा कि 13 सितंबर को शिक्षक महासंघ के बैनर तले डीएम कार्यालय में धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया जाएगा। धरने में माध्यमिक शिक्षक संघ, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, संस्कृत शिक्षक कल्याण परिषद, टीचर्स एसोसिएशन, मदरसा संगठन, विश्वविद्यालय शिक्षक संघ आदि शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भी सहयोग करेगा। बीएसए कार्यालय के धरने में मइयादीन यादव, जयकिशोर दीक्षित, राजवीर सिंह, छोटे बाबू, भूवनेंद्र, राजेश द्विवेदी, हरवंश श्रीवास्तव, सुनील वर्मा, अंजना अवस्थी, सुनीता प्रजापति, पूनम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें