फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन के पट्टे में फंसकर मुनीम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खदान में बालू छानने वाली मशीन के पट्टे में फंसकर मुनीम की मौत हो गई। मृतक के चाचा ने साजिश के तहत हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से जालौन जिले के निपानिया गांव निवासी शिवम् यादव (24) पुत्र निर्भय यादव यहां मटौंध थाना क्षेत्र स्थित मरौली बालू खदान में मुनीम था। मंगलवार को सुबह बालू छानने की मशीन के पट्टे में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। खदान कर्मियों ने उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक के चाचा अखिलेश ने आरोप लगाया कि शिवम की साजिश के तहत हत्या की गई है। बताया कि खदान के एक अन्य मुनीम से उसका विवाद हुआ था। वह एकलौता था। पिता ट्रक चालक है।
सीओ नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि काम करते समय मशीन का कोई पार्ट उस पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मटौंध थाना इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, खदान संचालक मामले को रफा-दफा करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें