बांदा। महोबा से आ रहे बोलेरो सवार को सामने से आए लोडर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अनवान गांव निवासी नवीन सिंह (30) शुक्रवार को अपनी बोलेरो गाड़ी की सर्विस कराने के लिए महोबा गया था। वहां से देर शाम वह लौट रहा था। मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आए लोडर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में नवीन गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में शनिवार की रात साढ़े आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। पिता गंगाप्रसाद ने बताया कि नवीन दो भाइयों में छोटा था। घर में पत्नी संध्या है। सात माह की बेटी है। नवीन के पास 10 बीघा जमीन है। वह बोलेरो भी चलाता था। मटौंध इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि लोडर चालक भाग निकला है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।