फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग। ट्रक को ओवरटेक करने में सामने से आए दूसरे ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को पुलिस ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन

बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ला निवासी स्नेह (30) साथी आशीष उर्फ चरन (32) के साथ बाइक से सीसीटीवी कैमरे लगाने गिरवां की ओर जा रहे थे। रविवार की देर शाम छह बजे करीब गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग नहर के पास आगे जा रहे ट्रक को दोनों बाइक सवार ओवरटेक करने लगे।
ओवरटेक करने के दौरान सामने से आए दूसरे ट्रक ने उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में आशीष उर्फ चरन की मौके पर ही मौत हो गई। स्नेह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल स्नेह को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक को गिरवां थाने में पकड़ लिया है। चालक मौके से भाग निकला है। घायल स्नेह के पिता जयपाल ने बताया कि आशीष उनका पड़ोसी है।
स्नेह और आशीष सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करते थे। गिरवां थानाध्यक्ष राधा कृष्ण तिवारी ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया है। एक युवक की मौत हुई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें