फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बालिका ने दम तोड़ा

Mon, 20 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बालिका की मौत पर बिलखती मां व अन्य परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से बालिका की मौत हो गई। उधर, अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में बालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर के एकता नगर (अतर्रा चुंगी) निवासी शिवकिशोर गुप्ता की दो वर्षीय पुत्री गुन्नू रविवार को सुबह मकान के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पीछे से आए बोलेरो चालक ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक जीप लेकर मौके से भाग निकला। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव निवासी एमएलए (27) पुत्र अमर रविवार को सुबह बाइक से गिरकर घायल हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव निवासी अमित (25) पुत्र मइयादीन अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उधर, तिंदवारी कस्बा निवासी विक्रम (42) पुत्र रामेश्वर और मौदहा (हमीरपुर) निवासी अंश (2) पुत्र अनिल बाइक से गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें