फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका

Mon, 08 Jun 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दस मिनट में लौटने की बात कहकर घर से निकले युवक का दो दिन बाद उसका शव गांव के एक कुएं में मिलने से कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन




घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव की है। जहां के निवासी 36 वर्षीय कृष्णमुरारी चार जून की रात करीब 12 बजे घर से निकला था। परिजनों के अनुसार उसने कहा था कि वह कुछ ही देर में वापस आ जाएगा, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजन ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार शाम गांव का एक युवक कुएं के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे तेज दुर्गंध महसूस हुई।



जब उसने कुएं के अंदर झांककर देखा तो पानी में एक शव उतराता दिखाई दिया। उसने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव बाहर आने पर उसकी पहचान दो दिन से लापता कृष्णमुरारी के रूप में हुई। मृतक के चचेरे भाई रमेश शुक्ला ने बताया कि कृष्णमुरारी की 13 मई को चित्रकूट स्थित राघव आश्रम में सपना तिवारी के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन




वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिजन का आरोप है कि कृष्णमुरारी किसी विवाद में नहीं था और घर से सामान्य स्थिति में निकला था। उनका कहना है कि किसी व्यक्ति ने उसे फोन कर या बुलाकर घर से बाहर निकाला होगा और बाद में धक्का देकर कुएं में गिरा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें