फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: यमुना में डूबे किशोर का 44 घंटे बाद मिला शव

Tue, 20 Oct 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। थाना मरका क्षेत्र के गांव बाकल के पास यमुना नदी में डूबे किशोर का शव 44 घंटे बाद सोमवार सुबह मिल गया। गांव बैरफ के पास लोगों और गोताखोरों की मदद से शव को खोज निकाला गया। किशोर दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन


हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के गांव पचखुरा निवासी राहुल साहू (16) अपने पिता विनोद के साथ चौसठ जोगिनी माता मंदिर के मेले में दुकान लगाने आया था। शनिवार को वह दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया था। हादसे के बाद से ही किशोर की तलाश की जा रही थी।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे गांव बैरफ के पास राहुल का शव मिल गया। राहुल दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी मौत से मां गीता देवी समेत परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मरका थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि किशोर का शव मिल गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें