फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला सेवानिवृत्त मेजर के पुत्र का शव

Tue, 11 Aug 2026 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-3- मृतक दीपेश यादव। फाइल फोटो ।
विज्ञापन
बांदा। सेवानिवृत्त मेजर के पुत्र का शव रेलवे लाइन पटरी के पास पड़ा पाया गया। उसके सिर व कनपटी पर चोट मिली है और एक पैर भी टूटा मिला है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया ट्रेन से टकराकर मौत होने की संभावना जताई जा रही है जबकि परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं, तुलसी विहार कॉलोनी निवासी दीपेश यादव (31) का शव मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे आरटीओ कार्यालय अतर्रा रोड बाईपास से गुजरी रेल लाइन के पास पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, युवक की शिनाख्त कर परिजन को सूचना दी। उसके ममेरे भाई धीरेंद्र यादव ने बताया कि दीपेश सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से निकला था। उन्होंने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
बताया कि दीपेश के पिता सेना में मेजर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। घर में पत्नी है वह छह माह की गर्भवती है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की संभावना है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
मां की कैंसर से हुई थी मौत, भाई ने की थी खुदकुशी
दीपेश के परिवार पहले से भी परेशानियों से घिरा रहा है। परिजन के अनुसार मां रजनी देवी का दो साल पहले कैंसर के चलते निधन हो चुका है। वहीं दीपेश के बड़े भाई दिलीप यादव ने वर्ष 2018 में खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें