फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डूबे किशोर का शव गाजीपुर के पास मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। यमुना में डूबे किशोर का शव घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर फतेहपुर जिले के गाजीपुर में नदी में फंसा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के समदपुर मजरा खाभर गांव निवासी निखिल उर्फ नवनीत (15) मौसी के घर तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव आया था। यहां भाइयों व मामा के साथ नदी में नहाने के दौरान रविवार को सुबह 11 के करीब डूब गया था। पुलिस, ग्रामीण व परिजनों ने नदी में काफी तलाश किया, लेकिन नहीं मिला । देर शाम छह बजे एसडीआरएफ की टीम आई थी। टीम ने कुल छह घंटे तक रेस्क्यू चलाया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। नदी में घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर फतेहपुर के गाजीपुर गांव में नदी में फंसा उसका शव मिला है। थाना गाजीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें