फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रैक्टर से भिड़ा ऑटो, एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारी से सवारियां भरकर बांदा आ रहा ऑटो महोखर बाईपास के पास ट्रैक्टर में भिड़ गया। हादसे में ऑटाा सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच घायल हो गए।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव निवासी अनुराग उर्फ रामप्रताप (18) तिंदवारी से बांदा आने के लिए सोमवार को दोपहर ऑटो में बैठकर निकला था। ऑटो में चालक के अलावा पांच सवारियां बैठीं थीं। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर बाईपास के पास पीछे से ओवरटेक करते हुए चालक ने ट्रैक्टर अचानक मोड़ दिया।
इससे ऑटो सीधे ट्रैक्टर में घुस गया। इससे अनुराग छिटककर सड़क पर गिर पड़ा और ट्रैक्टर की ठोकर लगने से मौत हो गई। ऑटो चालक महोखर के दाड़िन पुरवा निवासी गंगा प्रसाद (26) व अन्य सवारियां घायल हो गईं। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जौहरपुर गांव के प्रधान धमेंद्र सिंह ने बताया कि अनुराग के पिता देशराज खेती करते हैं। दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें