प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी की दूसरी वर्षगांठ पर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विरोध जताया। कहा कि 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री ने यह कहकर नोटबंदी की थी कि 4 लाख करोड़ रुपये का कालाधन वापस आएगा।
आतंकवाद और नक्सलवाद पर रोक के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर भी नकेल कसेगी। अन्य भी सब्जबाग दिखाए थे, लेकिन 93 फीसदी से ज्यादा पुराने नोट आरबीआई में वापस आ चुके हैं। कालेधन का कोई अतापता नहीं है। दूसरी तरफ नोटबंदी के बाद 150 से ज्यादा लोगों की जान गई। पांच लाख लघु व कुटीर उद्योग तबाह हुए। 50 लाख लोगों की नौकरियां छिन गईं।
अर्थ व्यवस्था चौपट हुई। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि इसके लिए प्रधानमंत्री माफी मांगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पर पुतला फूंका। जिला महासचिव राममिलन सिंह पटेल, कांग्रेस विचार विभाग चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, एनएसयूआई उपाध्यक्ष आदित्य सिंह, कांग्रेस सचिव हफीज खां सहित बृजेश वर्मा, इरफान खां भी शामिल रहे।