फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कॉल पर रक्तदान, दो महिलाओं की बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सोशल मीडिया ग्रुप डाले गए सिर्फ एक मैसेज या की गई कॉल पर कुछ ही क्षणों पर स्वेच्छा के रक्तदान को पहुंचने वाले युवा लोगों की दुआओं और सराहना के पात्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

सेवर्स आफ लाइफ ग्रुप में खून की जरूरत का मैसेज आते ही इस संगठन से जुड़ा कोई सदस्य चंद घंटों में ही जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक पहुंच जाता है। ताजे उदाहरण में बीती रात जिला अस्पताल में भर्ती कुसमा नाम की महिला मरीज की हालत गंभीर थी। उसे तत्काल ब्लड चाहिए था। ग्रुप पर मैसेज आते ही ग्रुप सदस्य शिफात उल्ला खां अस्पताल पहुंचे और स्वेच्छा से एक यूनिट ब्लड दान किया।
अध्यक्ष सलमान खां सहित अखिलेश, आसिम आदि मौजूद रहे। इसी तरह गूलरनाका निवासी युवती महजबी की हालत नाजुक होने पर बीती रात मेडिकल कॉलेज में सेवर्स ग्रुप सदस्य अकील अहमद ने रात में मेडिकल कॉलेज पहुंचकर रक्तदान किया। दोनों महिला मरीजों की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें