चीन के राष्ट्रपति का चित्र चलाते पूर्व सैनिक संघ।
- फोटो : BANDA
बबेरू/कमासिन। बबेरू मुख्य चौराहे पर शुक्रवार को देर शाम विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आक्रोश जाहिर करते हुए चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका और चाइनीज चीजों को जलाकर विरोध जताया। इस मौके पर नरेंद्र अवस्थी, मीना भारती, सुधीर अग्रहरि, बलराम गुप्ता, राजा दीक्षित, शिव विलास शर्मा, अवधेश शास्त्री, राजेश गुप्ता, सुनील तिवारी, विवेक सिंह, लाला गुप्ता आदि मौजूद रहे।
उधर, चीन बार्डर में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को पूर्व सैनिक संघ ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। महेश्वरी देवी चौराहे पर चीनी राष्ट्रपति का पोस्टर फूंका। जिलाध्यक्ष पूर्व सूबेदार एनके शुक्ला ने कहा कि भारतीय सेना चीन तो क्या दुनिया के किसी भी मुल्क की सेना को परास्त करने में सक्षम है। जरूरत पड़ी तो पूर्व सैनिक भी सरहद में जाने से नहीं चूकेंगे। कैप्टन एलए यादव, हवलदार धर्मपाल सिंह, सूबेदार मानसिंह, हवलदार रामलखन सिंह गौर, हवलदार बलराम सिंह, सूबेदार वीरेंद्र सिंह, हवलदार बीडी बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
कमासिन में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंकते भाजपाई।- फोटो : BANDA