फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पहाड़ पर ब्लास्टिंग, पत्थर पहुंचे ग्रामीणों के घर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के गोंडा पहाड़ पर सोमवार की देर शाम को एक पहाड़ पर ब्लास्टिंग की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लास्टिंग के बाद कई पत्थर उनके घरों तक पहुंचे। हलांकि इससे किसी को चोट नहीं आई लेकिन भय व्याप्त हो गया है। इसे लेकर थाने में ग्रामीण चुनकावन, गुडियादेवी, संतो, गुड्डू आदि ने शिकायत भी की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गोंडा के कई ग्रामीणों ने गोंडा भरतकूप मार्ग पर प्रदर्शन कर अवैध ब्लास्टिंग व पत्थर घरों तक आने की शिकायत की। इस मौके पर जाकर जांच की गई। ब्लास्टिंग नियमानुसार होती पाई गई है। कुछ घरों तक पत्थर पहुंचने को लेकर ठेकेदार से कहा गया कि सुरक्षा के पूरे इंतजाम करे ताकि किसी को चोट न आए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें