फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः शिक्षक-कर्मचारियों की मांगें न पूरी हुईं तो भुगतेगी भाजपा

विज्ञापन
प्रसपा शिक्षक महासभा की बैठक में शामिल होने आए शिक्षक। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रसपा शिक्षक सभा ने केंद्र और राज्य सरकारों पर शिक्षक और कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है। कहा है कि पुरानी पेंशन बहाली सहित कर्मचारियों की अन्य मांगें पूरी न हुई तो भाजपा को अगले चुनाव में परिणाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को महासभा के प्रदेश सचिव डॉ. रोहित सिंह के इंदिरा नगर स्थित आवास में हुई बैठक में प्रदेश सचिव ने कहा कि वर्ष 2004 से ही शिक्षक और कर्मचारियों की पारिवारिक पेंशन बंद की गई थी, तब भी भाजपा की सरकार थी। अब भी भाजपा की सरकार है।
कई बार मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्रियों को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन बहाली आदि की समस्याएं दूर करने का अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन अनदेखी हो रही है। कहा कि प्रदेश के 331 एडेड डिग्री कॉलेज के शिक्षकों के आनलाइन तबादलों की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव ने कहा कि प्रसपा की सरकार बनी या हमारी पार्टी के सहयोग से सरकार बनी तो राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ये मांगें तत्काल पूरी कराएंगे। महासभा जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश शुक्ल ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसान, कर्मचारी, युवक, महिलाएं सभी परेशान हैं।
बैठक में प्रसपा जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां सहित विनय यादव, डॉ. मधुकांता, डॉ. अर्चना खरे, डॉ. सलमान, डॉ. विजय यादव, डॉ. अस्थाना, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. अन्नपूर्णा तिवारी, डॉ. छवि पुरवार, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. जितेंद्र, मोहम्मद एजाज खां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें